संदेश

श्रीविघ्नहरण मङ्गलकरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Ganesh ji ki aarati,shree vidhan haran Mangal Karan ki aarti-गणेश जी आरती, श्री विघ्नहरण मङ्गलकरण की आरती , गणेश जी की आरतीयां

चित्र
॥ श्रीविघ्नहरण मङ्गलकरण ॥ श्री विघ्नहरण मङ्गलकरण की आरती, पापियों को पाप से है तारती - २ यह गौरी सुत शिव का सपूत देवों में देव निराला, सन्मार्ग बताने वाला। गणनाथ यही दिनानाथ यही २ श्री गजानन्द की आरती पापियों....॥१॥ यह गण में प्रिय पावन पुनीत पापों को मिटाने वाला, नव भक्ति बताने वाला। यह दुःख हर्ता यह सुख कर्ता - २ श्री गजानन्द....॥२॥ यह लम्बोदर यह विघ्नेश्वर विघ्नों को मिटाने वाला, बिगड़ी को बनाने वाला। गणनाथ यही गणराज यही २ श्री गजानन्द....॥३॥ हे लम्बोदर हे विघ्नेश्वर, कर दो उद्धार हमारा मैं शरण में तेरी आया। दे दो भक्ति दे दो शक्ति - २ श्री गजानन्द.... ॥४॥