हिन्दू धर्म, हिन्दू धर्म क्या है ( Hindu dharma, Hindu dharma kya hai)
हिंदू धर्म हिंदू धर्म विश्व का सर्वाधिक प्राचीन धर्म है, जो सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म के नाम से भी जाना जाता है। वैदिक काल में भारतीय उपमहाद्वीप के धर्म के लिए 'सनातन धर्म' नाम मिलता है। सनातन का अर्थ है शाश्वत (हमेशा बना रहने वाला) अर्थात् जिसका न आदि है और न अंत है। सनातन धर्म मूलतः भारतीय धर्म है, जो किसी जमाने में पूरे वृहत्तर भारत तक व्याप्त रहा है। हिंदू धर्म का उद्गम कब से हुआ इस बारे में कई विश्लेषण मिलते हैं। सिंधु घाँटी की सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता में हिंदू धर्म के कई चिन्ह मिलते हैं। कुछ विद्वानों के अनुसार हिमालय के प्रथम अक्षर 'हि' एवं इन्दु (Indus River) का अंतिम अक्षर 'न्दु' को मिलाकर 'हिन्दू' शब्द बना और यह भूभाग 'हिन्दुस्थान' कहलाया। बृहस्पति आगम ग्रंथ में एक श्लोक आता है कि- हिमालयात् समारभ्य, यावत इन्दु सरोवरम्। तं देवनिर्मितम् देशं हिन्दूस्थानं प्रचक्षते ।। अर्थात हिमालय से प्रारंभ होकर हिन्द महासागर तक विस्तृत यह देवनिर्मित भू-भाग 'हिन्दुस्थान' कहलाता है। हिन्दू शब्द इस समय धर्म के बजाय राष्ट्रीयता के रूप में ...