नर्मदा जी की आरती , narmada ji ki aarti , नर्मदा जी की आरतीयां

!! नर्मदा जी की आरती !!





 ॐ जय जगदानन्दी,

मैया जय आनंद कन्दी ।

ब्रह्मा हरिहर शंकर, रेवा

शिव हर‍ि शंकर, रुद्रौ पालन्ती ॥

॥ ॐ जय जगदानन्दी..॥


देवी नारद सारद तुम वरदायक,

अभिनव पदण्डी ।

सुर नर मुनि जन सेवत,

सुर नर मुनि...

शारद पदवाचन्ती ।

॥ ॐ जय जगदानन्दी..॥


देवी धूमक वाहन राजत,

वीणा वाद्यन्ती।

झुमकत-झुमकत-झुमकत,

झननन झमकत रमती राजन्ती ।

॥ ॐ जय जगदानन्दी..॥


देवी बाजत ताल मृदंगा,

सुर मण्डल रमती ।

तोड़ीतान-तोड़ीतान-तोड़ीतान,

तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती ।

॥ ॐ जय जगदानन्दी..॥


देवी सकल भुवन पर आप विराजत,

निशदिन आनन्दी ।

गावत गंगा शंकर, सेवत रेवा

शंकर तुम भट मेटन्ती ।

॥ ॐ जय जगदानन्दी...॥


मैयाजी को कंचन थार विराजत,

अगर कपूर बाती ।

अमर कंठ में विराजत,

घाटन घाट बिराजत,

कोटि रतन ज्योति ।

॥ ॐ जय जगदानन्दी..॥


मैयाजी की आरती,

निशदिन पढ़ गा‍वरि,

हो रेवा जुग-जुग नरगावे,

भजत शिवानन्द स्वामी

जपत हर‍ि नंद स्वामी मनवांछित पावे।


ॐ जय जगदानन्दी,

मैया जय आनंद कन्दी ।

ब्रह्मा हरिहर शंकर, रेवा

शिव हर‍ि शंकर, रुद्रौ पालन्ती ॥


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गणेश जी की आरती , ganesh ji ki aarti , गणेश जी की आरतीयां

Swastik kyu bnate hai स्वास्तिक क्यों बनाते है

गणेश जी आरती, सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची-Ganesh ji ki aarati,shree vidhan haran Mangal Karan ki aarti , गणेश जी की आरतीयां